मुरादाबाद: कोतवाली थाना क्षेत्र में महिला को बेहोश कर उतार लिए कुंडल, महिला ने कोतवाली में दर्ज कराया केस
मझोला के कांशीराम नगर निवासी मंजू पत्नी स्व विजय कुमार शर्मा शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे अपनी भतीजी के साथ नगर निगम दफ्तर में पति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने जा रही थी। बुधबाजार पुलिस चौकी के पास एक युवक अचानक महिला के सामने आ गया। उसने मंजू को देखते ही मौसी नमस्ते किया। मंजू ने पहचान से इन्कार किया तो बोला कि वह कमलेश का भाई हूं।