गुरूर: ग्राम बगदई में कहवा के पेड़ से लटका मिला किसान का शव, पुलिस जांच में जुटी
Gurur, Balod | Jun 20, 2026 नरसिंग भुआर्य ने अपने कपड़ा तथा पैंट को फाड़ने के बाद उसे जोड़कर इस तरह घटना को अंजाम दिया है। मृतक नरसिंग भुआर्य गांव में मिलनसार, सीधा सादा एवं व्यक्तित्व के धनी थे। उनके द्वारा इस तरह आत्मघाती कदम उठाए जाने से घर परिवार सहित गांव में भी शोक की लहर है। फिरहाल घटना का कारण अज्ञात है। मामले मे पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।