काको: सलेमपुर में 14 लीटर महुआ शराब बरामद, कार्रवाई जारी
पाली थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 14 लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद की। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में अवैध शराब को जब्त किया गया। हालांकि मौके से कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका। पुलिस ने बताया कि मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है तथा संलिप्त लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।