नबीनगर: टंडवा थाने की पुलिस ने सिकरिया मनियार गांव से पुलिस पर हमला करने वाला आरोपित को किया गिरफ्तार
टंडवा थाना क्षेत्र के सिकरिया मनियार गांव निवासी गुड्डू सिंह को पीएसआई संजय कुमार यादव की टीम ने घर से गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद ने बताया कि उक्त व्यक्ति पर कांड संख्या 88/ 23 थाने में दर्ज थी. पुलिस पर हमला करने का आरोपित था. वह काफी दिनों से फरार चल रहा था. जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.