नबीनगर: सलैया कर्मा गांव के पहाड़ के समीप से पुलिस ने छापेमारी कर 10 लीटर महुआ शराब किया जब्त
नबीनगर थाना की पुलिस ने सलैया कर्मा गांव के पहाड़ के समीप से छापेमारी कर 10 लीटर महुआ शराब जब्त किया है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि एसआई मदन उपाध्याय की टीम ने छापेमारी की. पुलिस को देखते ही शराब धंधेबाज शराब छोड़कर भागने में सफल रहे. महुआ शराब को जब्त कर थाना लाया गया है तथा मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.