नबीनगर: फुटहरवा गांव के समीप से पुलिस ने शराब के नशे में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
नबीनगर थाने की पुलिस ने फुटहरवा का गांव के समीप से पुलिस गश्ती के दौरान थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे की टीम ने रफीगंज थाना क्षेत्र के अमरपुरा गांव निवासी पिंटू कुमार को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त व्यक्ति को रेफरल अस्पताल में मेडिकल जांच करने के दौरान शराब पीने की पुष्टि हुई. रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.