नबीनगर: चरण बाजार के पास से पुलिस ने 3.24 लीटर देसी टनाका शराब के साथ एक बाइक किया जब्त, शराब तस्कर फरार
माली थाना की पुलिस ने चरण बाजार के पास से 3.24 लीटर देसी टनाका शराब के साथ एक बाइक जब्त की है हालांकि पुलिस को देखते ही शराब तस्कर भागने में सफल रहा. थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब तस्कर को चिन्हित किया जा रहा है. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. जानकारी उन्होंने शनिवार की अपराह्न 5 बजे दी है.