नबीनगर: सिमरी गांव से पुलिस ने एससी-एसटी मामले के प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
नबीनगर थाने की पुलिस ने सिमरी गांव से एससी- एसटी मामले के प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार अभियुक्त थाना क्षेत्र के सिमरी गांव निवासी प्रिंस कुमार है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि उक्त व्यक्ति पर एससी- एसटी मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इसके बाद से हुआ फरार चल रहा था जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.