नबीनगर: बलुआरा गांव से पुलिस ने शराब मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल
नबीनगर थाने की पुलिस ने बलुआरा गांव से शराब मामले में आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित उसी गांव का निवासी मनदीप रजवार है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि उक्त व्यक्ति पर शराब मामले में प्राथमिकी दर्ज थी। वह काफी दिनों से फरार चल रहा था जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।