फिरोजाबाद: जैन मंदिर के सामने निर्माण कार्य में लापरवाही, साइकिल सवार घायल
फिरोजाबाद। जैन मंदिर के सामने चल रहे निर्माण कार्य में लापरवाही का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आज एक साइकिल सवार वहां से गुजर रहा था तभी ऊपर से एक पाइप नीचे गिर गया।
इस घटना में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान मनीष के रूप में हुई है। उसे तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घटना के समय पास में मौजूद एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी भी बाल-बाल बचा।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य कर रही टीम मौके से चली गई और अभी तक कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है।
लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि मामले का संज्ञान लेकर तुरंत जांच कराई जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।
-
-
-
-
#Firozabad #FirozabadNews #JainMandir #BreakingFirozabad #RoadSafety #NagarNigam #UPPolice #AccidentFirozabad
@FirozabadNagarNigam @FirozabadPolice