फिरोजाबाद: 10 साल से जलभराव से त्रस्त सैलई की गली, प्रार्थना पत्र देकर धरने की दी चेतावनी
फिरोजाबाद। नगर निगम के वार्ड नंबर 1 सैलई रविदास नगर की राकेश पानी वालों के सामने वाली गली पिछले 10 वर्षों से बदहाली का शिकार है।
वरिष्ठ समाजसेवी रोशन गौतम के नेतृत्व में क्षेत्रीय लोगों ने आज नगर आयुक्त प्रशांत नागर को ज्ञापन सौंपे। ज्ञापन में बताया गया कि गली मुख्य मार्ग से करीब 10 फीट नीची होने के कारण पूरे क्षेत्र का गंदा पानी यहीं जमा हो जाता है। वर्तमान में गली का पानी हरा हो चुका है और उसमें कचरा व कीड़े-मकोड़े पनप रहे हैं। साथ ही गली में प्रकाश व्यवस्था भी नहीं है।
वरिष्ठ समाजसेवी रोशन गौतम के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापनों में कहा गया है कि यदि जल्द गली का निर्माण और प्रकाश व्यवस्था नहीं की गई तो 10 अगस्त 2026 को सामूहिक धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल की जाएगी।
लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि समस्या का समय रहते समाधान कराया जाए ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।
-
-
-
-
#Firozabad #FirozabadNagarNigam #PrashantNagar #RoshanGautam #Ward1 #Sailai #RavidasNagar #RoadProblem #DharnakiChetavni #FirozabadNews
---