इटाढ़ी: इटाढ़ी अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद के 4 मामलों का हुआ निपटारा
Itarhi, Buxar | Jun 20, 2026 इटाढ़ी अंचल कार्यालय परिसर में भूमि विवादों के समाधान के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में कुल 5 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें से 4 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। शेष 1 मामले में आवश्यक दस्तावेजों और तथ्यों की जांच के लिए संबंधित पक्षों को अगली तिथि पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।