चित्तौड़गढ़: हाड जी का पिपलिया का युवक 1 किलो से अधिक MDMA के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा, मंदसौर से भीलवाड़ा सप्लाई देने जा रहा था
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 08 ग्राम अवैध एमडीएमए बरामद किया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त मादक पदार्थ मंदसौर से भीलवाड़ा ले जाना बताया गया. जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने मंगलवार शाम करीब 4:30