चित्रकूट पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल
चित्रकूट पुलिस विभाग में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 को लेकर निरीक्षकों के तबादले की प्रक्रिया तेज हो गई है। तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके निरीक्षकों के गैर जनपद स्थानांतरण के तहत चित्रकूट में बड़ा फेरबदल किया गया है।
पुलिस उपमहानिरीक्षक, चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा की ओर से 13 नवंबर को जारी आदेश के मुताबिक चित्रकूट से 15 निरीक्षकों को दूसरे जिलों में स्थानांतरित किया गया है, जबकि 19 निरीक्षक दूसरे जिलों से चित्रकूट भेजे गए हैं।
इस तबादले के तहत चित्रकूट से निरीक्षक हरिश्चन्द शुक्ला, अंजनी कुमार सिंह, विनोद कुमार राय, राकेश मौर्य, अजीत कुमार पांडेय, अभयराज सिंह, राजीव कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, निशिकांत प्रधान, शंभू दयाल, महावीर प्रसाद त्रिपाठी, शिवआसरे, श्रीप्रकाश यादव, आशुतोष तिवारी और राजकुमार वर्मा को दूसरे जिलों में भेजा गया है। वहीं बरगढ़ थाना प्रभारी रीता सिंह का भी महोबा स्थानांतरण किया गया है।
दूसरी ओर हमीरपुर, बांदा और महोबा सहित अन्य जिलों से कुल 19 निरीक्षकों की चित्रकूट में तैनाती की गई है। इनमें उमेश कुमार सिंह, गंगेश त्रिपाठी, पवन कुमार, इंद्रजीत सिंह, संजय कुमार यादव, शशि कुमार पांडेय, राकेश कुमार तिवारी, संदीप तिवारी, बलराम सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, निर्मल कुमार बाजपेयी, बलवान सिंह, शिवपाल सिंह, रवि प्रकाश और विनोद कुमार सिंह सहित अन्य निरीक्षक शामिल हैं।
आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में यह महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है।
अब देखना होगा कि नए निरीक्षकों की तैनाती के बाद चित्रकूट की कानून व्यवस्था और पुलिसिंग में किस तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं।
फिलहाल इस बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई के साथ चित्रकूट पुलिस विभाग में नए चेहरों की एंट्री और पुराने अधिकारियों की विदाई का सिलसिला शुरू हो गया है।