विधायक हो तो ऐसा - चोटिल होने के बाद भी जनता के बीच पहुंचे देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी।
देवप्रयाग / टिहरी गढ़वाल - विधायक हो तो विनोद कंडारी जैसा! आज सोमवार 2 नवंबर को बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के मुताबिक देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी श्रीनगर से कीर्तिनगर की ओर जा रहे थे, तभी बदरीनाथ हाईवे पर कीर्तिनगर पुल के पास उफल्डा के समीप विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में गलत साइड से आ रही वैगनआर कार ने उनकी स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और विधायक की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में विधायक को घुटने और हाथ में हल्की चोट आई, लेकिन राहत की बात ये है कि कोई गंभीर चोट नहीं आई और वो सुरक्षित हैं।
बताया जा रहा है कि कार में सवार युवकों ने अपनी गलती मानकर माफी मांगी, जिसके बाद विधायक ने बड़ा दिल दिखाते हुए उन्हें माफ कर दिया और प्राथमिक उपचार के बाद अपने तय जनसभा कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।
पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन को सीज कर दिया है और जांच कर रही है।
जनता के सेवक की यही पहचान है - खुद चोट में होने के बाद भी जनता से किया वादा निभाना।
---
#ViralNews #UttarakhandNews #Devprayag #VinodKandari #TehriGarhwal #BadrinathHighway #KirtinagarAccident #BJPMLA #VidhayakHoToAisa #Uttarakhand #BreakingNews #JanSeva