कोईलवर: कोईलवर सहयोग शिविर में प्रभारी मंत्री अरुण शंकर प्रकाश का गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत, लाभुकों के बीच जॉब कार्ड आदि का वितरण
कोईलवर प्रखंड के राजपुर पंचायत अंतर्गत राजापुर पंचायत सरकार भवन परिसर में मंगलवार को “सबका सम्मान, जीवन आसान – समस्याओं के समाधान” कार्यक्रम के तहत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पहुंचे भोजपुर जिला के प्रभारी मंत्री अरुण शंकर प्रकाश को गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत किया गया। शिविर मंगलवार की सुबह 11:00 बजे से शाम के 4:00 बजे तक चला।