पटियाली: थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम नगला भगत में बाइक की टक्कर से राहगीर गंभीर रूप से घायल
पटियाली। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के नगला भगत के समीप बाइक की टक्कर से सनोडी खास निवासी सचिन पुत्र गजराज गंभीर रूप से घायल हो गया। वह मंगलवार रात भंडारे से प्रसाद ग्रहण कर पैदल घर लौट रहा था। हादसे में उसके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। घायल को निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाया गया। बुधवार को पुलिस ने उसे सीएचसी पटियाली भेजा।