आठनेर: मांण्डवी निवासी के मकान में निकला विशालकाय सांप, सर्प मित्र ने किया सफल रेस्क्यू
Athner, Betul | Sep 11, 2026 आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के मांण्डवी निवासी साहिकराम महादीई के मकान के पास से एक विशालकाय सांप दिखाई देने से हड़कंप मच गया। विशालकाय सांप देख परिजनों सहित मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। आठनेर नगर के सर्प मित्र गुनवंत बरडे को सुचना दी गई तत्काल मौके पर पहुंचे सर्प मित्र ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप का सफल रेस्क्यू किया। जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।