बेतिया: पश्चिम चम्पारण में ₹22.81 करोड़ की लागत से 23 योजनाओं का हुआ शिलान्यास
मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजनान्तर्गत पश्चिम चम्पारण अंतर्गत 22.81 करोड़ की लागत से 23 योजनाओं का शिलान्यास ऑनलाइन माध्यम से सम्पन्न हुआ, इस अवसर पर आज 20 मई दोपहर 2 बजे समाहरणालय सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, कार्यक्रम में पटना में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम की लाईव स्ट्रीमिंग की गयी, इस अवसर पर विधायक राम सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।