बेतिया: बेतिया में श्रमिकों-किसानों की मांगों को लेकर विशाल प्रतिरोध रैली, प्रधानमंत्री का पुतला दहन
आज दिनांक 20 मई मंगलवार को दोपहर 3 बजे केन्द्रीय श्रम संगठन मंच के आह्वान पर बेतिया राज देवरी से एक विशाल प्रतिरोध रैली निकाली गई, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए सोवाबाबू चौक पहुंची, रैली का उद्देश्य केंद्र सरकार की मज़दूर और किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ जनआक्रोश प्रकट करना था, प्रदर्शन के अंत में प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया।