मिर्ज़ापुर: कटरा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में छेड़खानी का विरोध करने पर युवक ने चाकू से किया हमला, वीडियो हुआ वायरल
कटरा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में छेड़खानी का विरोध करने पर युवक ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। बुधवार की शाम 7:00 बजे यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इस मामले में पुलिस ने कहा कि वीडियो की जांच कराई जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी।