मिर्ज़ापुर: चिल्ह कोतवाली पुलिस ने नाबालिक को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म के मामले में आरोपित को किया गिरफ्तार
चिल्ह कोतवाली पुलिस ने नाबालिक को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपित को बुधवार की शाम 4:00 बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने जानकारी दी की वादी 10 फरवरी 2025 को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। उप निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सतीश पुत्र राजकुमार यादव निवासी जगदीशपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।