मिर्ज़ापुर: गैर इरादतन हत्या के मामले में देहात कोतवाली पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
देहात कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गैर इरादतन हत्या के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बुधवार की शाम 4:00 बजे जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के मेवली गांव निवासी पॉपुलर उर्फ बबलू व नान्हक उर्फ राजकुमार को गिरफ्तार किया गया है। उप निरीक्षक विजय कुमार मिश्रा ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।