शुजालपुर: शुजालपुर के तीन हनुमान मंदिरों में लगा छप्पन भोग, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया लाभ
नगर के सबसे पुराने श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में शनिवार शाम छप्पन भोग के बाद अन्नकूट महाप्रसादी बांटी गई। कृषि उपज मंडी के पास नदी किनारे स्थित इस मंदिर में 5 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे। प्रसादी बांटने का सिलसिला देर रात तक चला। मंदिर में हर साल दीपोत्सव के बाद और देवउठनी एकादशी से पहले यह आयोजन होता है। शनिवार दोपहर श्री विचित्र वीर हनुमान मंदिर विष्