# खबरों को प्राथमिकता देकर हासिल किया यह मुकाम… ❤️
**50 हजार का परिवार… 50 हजार भरोसे… और एक ही संकल्प — हर खबर आप तक सबसे पहले और पूरी जिम्मेदारी के साथ पहुंचाना।**
आज **दैनिक अनोखा तीर** के सोशल मीडिया परिवार ने **50 हजार** का आंकड़ा पार कर लिया है। यह हमारे लिए सिर्फ एक संख्या नहीं, बल्कि उन हजारों लोगों का विश्वास है, जिन्होंने हमारी खबरों को देखा, पढ़ा, साझा किया और हमें लगातार अपना प्यार दिया। ❤️
इस मुकाम तक पहुंचने में शायद ज्यादा समय नहीं लगा, क्योंकि शुरुआत से हमारी सोच बिल्कुल स्पष्ट थी—
**खबर वही, जिसे प्राथमिकता मिले।
मुद्दा वही, जिसे आवाज मिले।
और खबर ऐसी, जो सीधे जनता से जुड़ी हो।**
हमने कोशिश की कि खबर छोटी हो या बड़ी, शहर की हो या गांव की, आम आदमी की हो या किसी व्यवस्था से जुड़ी—**हर खबर को उसकी अहमियत के साथ आपके सामने रखा जाए।**
आज जब **50,000 लोग** हमारे साथ खड़े हैं, तो यह संख्या हमारे लिए जिम्मेदारी भी बढ़ाती है। आपका भरोसा ही हमारी सबसे बड़ी ताक�
Harda, Harda | Aug 20, 2026