कहरा: जिले के सभी घाटों पर छठ पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, दंडाधिकारी और पुलिस बल रहे तैनात
सहरसा के मत्स्य विभाग परिसर सहित जिले के सभी घाटों पर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया । दंडाधिकारी सहित पुलिस बलों को तैनात किया गया था। इसके अलावे वरीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में एक टीम भी गठित किया गया था जो विभिन्न घाटों पर घुम घुमकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे थे ।