कहरा: भादा गांव में छठ घाट पर पैर फिसलने के कारण डूबने से एक बच्ची की हुई मौत, सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
सौरबाजार थाना क्षेत्र के भादा गांव वार्ड 4 में छठ घाट पर 1 बच्ची की पैर फिछल जाने के कारण पोखर के गहरे पानी में चली गई भीड़ ज्यादा होने के कारण किसी की नजर उस बच्ची पर नहीं पड़ी और छठ घाट के पोखर में डूबने से उस बच्ची की मौत हो गई घटना की जानकारी पुलिस को होते ही घटनास्थल पर पहुंच मृतक बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है