धनौरा: पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश, गजरौला तिगरी गंगा धाम का जलस्तर बढ़ा, पुरोहितों की झोपड़ियां जलमग्न
उत्तराखंड और हरिद्वार में मूसलाधार बारिश का असर अब मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। अमरोहा में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार शाम को तिगरी घाट पर नदी ने रौद्र रूप दिखाया। घाट पर स्थित पुरोहितों की कई झोपड़ियां डूब गईं। तख्त और ठेले पानी में बहने लगे। स्थानीय लोगों ने बहती झोपड़ियों और सामान को बचाने की कोशिश की।