धनौरा: बछरायूं थाना पुलिस ने जुआ खेल रहे 3 युवकों को गिरफ्तार कर किया चालान
बछरायूं थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने मंगलवार शाम करीब 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि गांव सुल्तानपुर में कुछ युवक जुआ खेल रहे थे, मुखबिर की सूचना मिली कि यह लोग जुआ खेलने के दौरान गाली गलौज व मारपीट करते हैं। जिसकी वजह से हम लोग काफी परेशानी है। मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस ने टीम के साथ मिलकर छापेमारी कर दी।