धनौरा: मंडी धनौरा के मोहल्ला चामुंडा में दुकान के बाहर बैठे युवक पर किया जानलेवा हमला, घायल ने लूटपाट का लगाया आरोप
मंडी धनौरा के मोहल्ला शिवपुरी में लेखराज सिंह का परिवार रहता है। उनका पुत्र रिंकू चामुंडा मोहल्ले में रेडीमेड कपड़ों की दुकान करता है। सोमवार रात करीब 9:00 बजे के आसपास में रिंकू अपनी दुकान के बाहर बैठकर मोबाइल चला रहा था। इस दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और रिंकू का मोबाइल छीनकर भागने लगे रिंकू ने इसका विरोध किया तो मारपीट हो गई।