अयोध्या में चमका मीरजापुर, 5 रक्तवीरों को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान
मीरजापुर। अयोध्या में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय रक्तदान महोत्सव में जिले के पांच रक्तवीरों को ‘रक्तवीर योद्धा राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में शुभम कुमार गुप्ता, अश्वनी पंडा, अमित गुप्ता, अभिषेक दुबे और अमित खंडेलवाल शामिल हैं। रक्तदान एवं मानव सेवा में योगदान के लिए मिले इस सम्मान से जिले का मान बढ़ा है।
#मीरजापुर #अयोध्या #रक्तवीर #रक्तदान #राष्ट्रीयसेवारत्नसम्मान #शुभमकुमारगुप्ता #समाजसेवा #TodayMirzapurNews