लखीसराय: करंट लगने से एक व्यक्ति गंभीर, सदर अस्पताल से उच्च केंद्र रेफर
लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रतापपुर गांव में करंट लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी अवस्था में स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से बुधवार की दोपहर करीब 12:45 बजे उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।सदर अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा प्राथमिक उपचार किए जाने के बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।