चरखारी: चरखारी में फसल सर्वे के नाम पर वसूली, महिला किसानों ने सर्वेयरों को पकड़कर पुलिस को सौंपा
महोबा जनपद के चरखारी क्षेत्र के नटर्रा गांव में फसल बीमा सर्वे के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाकर किसानों ने दो प्राइवेट सर्वेयरों को पकड़ा। आरोप है कि पीएम फसल बीमा के तहत ज्यादा नुकसान दर्ज करने के नाम पर 200 से अधिक किसानों से करीब 2 लाख रुपये वसूले गए। ग्रामीणों ने दोनों को विधायक प्रतिनिधि सूरज पांडे की मौजूदगी में पुलिस के हवाले किया।