पति को था पत्नी के चरित्र पर शक, गला घोंटकर की हत्या; दो बच्चों की मां की दर्दनाक मौत...
ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र स्थित आरा मील इलाके में पति से अलग रहकर ई-रिक्शा चलाकर अपने दो बच्चों का पालन-पोषण कर रही महिला की उसके पति ने कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी पति को पत्नी के चरित्र पर संदेह था, जिसे हत्या की वजह माना जा रहा है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की और फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी है। पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।