बछवारा: बछवारा थाना क्षेत्र में दुकान में चोरी, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
पिछले कुछ दिनों से बछवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजार में विभिन्न दुकानों में व्यापक पैमाने पर चोर के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है।जिसके बाद खबर सोमवार की है जहां सुबह नौ बजे एक कपड़ा दुकानदार जब अपने दुकान पर पहुंचा तो उसने पाया कि उसके दुकान में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।उक्त व्यक्ति के दो दुकान थे दोनों में चोरी हुई है।