बछवारा: बछवारा जंक्शन के पास चलती ट्रेन से गिरकर एक यात्री घायल, अस्पताल में इलाज जारी
बछवारा जंक्शन के समीप चलती हुई ट्रेन से गिरकर एक रेल यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल के चिकित्सक को फोन किया गया मौके पर पहुंची एंबुलेंस उक्त व्यक्ति को घटनास्थल से उठाकर अस्पताल लाया गया।जहां उसका ईलाज चल रहा है ।यह पूरी घटना शनिवार को छह बजे सुबह में हुई।