बछवारा: बछवारा बैंक बाजार में दो डाकपालों के सेवा निवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित
बछवारा बैंक बाजार स्थित एक निजी विवाह भवन में दो डाकपाल के सेवानिवृत्ति उपरांत विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर दर्जनों की संख्या में स्थानीय प्रतिनिधि एवं डाक विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।यह कार्यक्रम रविवार को दिन के ग्यारह बजे आयोजित की गई।जहां दोनों सेवानिवृत कर्मी को बड़े ही आदर सत्कार के साथ उन्हें विदाई दी गई।