बछवारा: बछवाड़ा थाना क्षेत्र के झमटिया गंगा घाट पर स्नान के दौरान डूबने वाले युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया
बछवाड़ा प्रखंड अंतर्गत झमटिया गंगा घाट पर पिछले दिनों स्नान करने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गई। जिसके बाद स्थानीय गोताखोर के मदद से उक्त शव को बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा। पोस्टमार्टम उपरांत उक्त शव बुधवार को दिन के दस बजे परिजनों को सौंप दिया गया।