शिवनारायणपुर स्टेशन पर मोबाइल चोरी की कोशिश! चलती ट्रेन से गिरकर संदिग्ध चोर गंभीर घायल
भागलपुर के शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर मोबाइल चोरी की कोशिश के दौरान एक व्यक्ति चलती ट्रेन से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने यात्रियों का मोबाइल चोरी करने के इरादे से ट्रेन की खिड़की में हाथ डाला था। इसी दौरान एक यात्री ने उसका हाथ पकड़ लिया। ट्रेन की रफ्तार बढ़ने के बाद यात्री ने उसका हाथ छोड़ दिया, जिसके बाद वह नीचे गिर गया।
वीडियो में आरपीएफ के जवान घायल व्यक्ति को उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, घटना की पूरी जानकारी और घायल व्यक्ति की स्थिति की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
Patna Rural, Patna | Oct 12, 2026