मधुबनी जिले के झंझारपुर थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर एक कथित आपराधिक साजिश का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, 11 जिंदा कारतूस, चाकू, मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पूछताछ में ह'त्या की कथित सुपारी से जुड़ी जानकारी सामने आने का दावा किया गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है तथा मामले की आगे की जांच जारी है। (आरोप पुलिस के अनुसार हैं और मामले की जांच जारी है।)
#Madhubani #Jhanjharpur #MadhubaniPolice #BiharPolice #CrimeNews #BiharNews #BreakingNews #LawAndOrder #PoliceAction #DENNewsMadhubani
[ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ Bihar News ] [ Jhanjharpur News ] [ Madhubani Police ] [ Bihar Police ] [ Jhanjharpur Police ] [ Illegal Weapon ] [ Crime News ] [ SSP Madhubani ] [ Breaking News ] [ Bihar Crime ]