शिवपुरी शहर में पिछले 6–7 दिनों से पानी की सप्लाई लगातार बाधित होने के कारण लोग भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। शहर की कई गलियों में नल सप्लाई खराब पड़ी है, जिससे लोगों को पीने तक का पानी नहीं मिल पा रहा है। हालात ऐसे हैं कि जनता बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है। पानी की किल्लत के चलते लोगों को अपने काम-धंधे छोड़कर पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है।