प्रतापगढ़: शहर में मामूली बारिश ने नगर पालिका की कलई खोली, मेडिकल कॉलेज और एसपी कार्यालय में जलभराव
शहर में बुधवार दोपहर 2 बजे हुई हल्की बारिश ने नगर पालिका के दावों की पोल खोल दी है। जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह विफल साबित हो रही है, जिससे मेडिकल कॉलेज परिसर और एसपी कार्यालय जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जलजमाव के कारण आम नागरिकों और कार्यालय आने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।