गिरिडीह: ताराटांड़ के जमडिहा में युवक पर धारदार हथियार से हमले का आरोप, घायल ने पुलिस से कार्रवाई व सुरक्षा मांगी
ताराटांड़ थाना क्षेत्र के जमडिहा गांव निवासी विवेक राणा को कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। शुक्रवार को सुबह 8 बजे इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था।मामले को लेकर घायल ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के अनुसार, 20 अगस्त को विवेक राणा अपने गांव में बजरंगबली मंदिर के पास बैठे थे।