सहजनवा: गोरखपुर के सहजनवा में बनेगा आधुनिक बत्तख प्रजनन एवं प्रशिक्षण केंद्र, पाली ब्लॉक में चार एकड़ जमीन की तलाश शुरू
गोरखपुर के सहजनवा तहसील क्षेत्र में ग्रामीणों और युवाओं के लिए जल्द ही आधुनिक बत्तख प्रजनन एवं प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए पशुपालन विभाग ने शासन के निर्देश पर राजस्व विभाग से करीब चार एकड़ निःशुल्क भूमि की मांग की है। वर्तमान में पाली ब्लॉक में उपयुक्त जमीन की तलाश की जा रही है।