गुना नगर: पुलिस पर हमले के विरोध में पुलिस पेंशनर्स संघ ने गुना एसपी को ज्ञापन सौंपा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
गुना में पुलिस पेंशनर संघ ने 21 मार्च को मुख्यमंत्री के नाम एसपी संजीव कुमार सिन्हा को ज्ञापन दिया है। हाल ही में एमपी के मऊगंज मैं पुलिस पर जानलेवा हमले में कार्रवाई की मांग की। कहा, मऊगंज में ASI रामचरण गौतम की हत्या कर दी गई। तुकोगंज, ग्वालियर में भी पुलिस पर हमला हुआ। दोषियों पर सख्त कार्यवाही करने ज्ञापन में मांग रखी गई।