गुना नगर: गुना रेलवे स्टेशन पर आत्महत्या करने जा रही महिला को नानाखेड़ी निवासी रामप्रसाद ने बचाया, बनाया जीवन संगिनी
गुना कोर्ट में नानाखेड़ी निवासी रामप्रसाद पारदी और गोपालपुर निवासी काजल सहरिया ने 21 मार्च को विवाह अनुबंध कर एक दूसरे को पति-पत्नी मान लिया। 13 मार्च को काजल पति की मारपीट से परेशान होकर बच्ची के साथ गुना रेलवे स्टेशन पर आत्महत्या करने जा रही थी उसी वक्त रामप्रसाद ने उसे हाथ पकड़ कर रोक लिया। उसकी आपबीती सुनी घर ले गया। परिवार कि सहमति से दोनो जीवनसाथी बने।