गुना नगर: हनुमान चौराहे पर यातायात पुलिस ने वाहन चेकिंग की, नियमों का उल्लंघन करने पर 18 वाहनों पर कार्रवाई कर ₹30000 जुर्माना वसूला
गुना एसपी संजीव कुमार सिंह के निर्देशन में यातायात पुलिस ने 20 मार्च की देर शाम को हनुमान चौराहे पर वाहन चेकिंग की। यातायात TI अजय प्रताप कुशवाहा ने कहा, एक लोडिंग वाहन 15 सवारी, 4 ओवरलोड ईटों के ट्रैक्टर ट्राली, एक रॉयल एनफील्ड गोली की आवाज और फायर निकल रही थी। इस प्रकार 18 वाहनों पर कार्यवाही कि गई। जिन पर कुल 30000 रुपए जुर्माना लगाया गया। हिदायत दी गई।