गुना नगर: उमरी रोड पर ट्रैक्टर और बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार व्यक्ति की हुई मौत
गुना कैंट थाना क्षेत्र के उमरी रोड पर ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर हो गई। घटना में रानीगंज निवासी हेमंत जाटव की मौत हो गई। बीती शाम हेमंत जाटव गुना से कारीगरी का काम करके अपने गांव रानीगंज बाइक से जा रहा था। 21 मार्च को जिला अस्पताल में पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। मृतक का एक बच्चा है और पत्नी गर्भवती है।