गुना नगर: गुना में शीतला सप्तमी और अष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है, शीतला माता मंदिरों में महिलाओं की पूजा के लिए लंबी कतारें लगी हैं।
गुना में 21 मार्च को माता शीतला का महिलाओं द्वारा पूजन किया गया। शीतल सप्तमी और अष्टमी का पर्व 21 मार्च को मनाया जा रहा है। गुना में पुराना डाकघर, केंट, महावीर पुरा, पठार मोहल्ला शीतला माता मंदिरों पर सुबह 4 ओर 5 बजे से पूजन करने महिलाओं की कतारे लग गई। 21 मार्च को सप्तमी और शीतला अष्टमी मनाई जा रही है। मंदिरों पर सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात है।