हुसैनाबाद: हुसैनाबाद में जलजमाव से लोग परेशान, नालियों की सफाई के दावे निकले झूठे
हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में अंबेडकर चौक से जेपी चौक तक नालियों की सफाई और अतिक्रमण हटाने को लेकर किए गए दावों पर अब सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों और दुकानदारों का कहना है कि नालियों की सफाई के नाम पर खानापूर्ति की गई, जबकि बारिश होते ही जलजमाव की समस्या सामने आ जाती है।नालियां जाम रहने के कारण बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जाता है, जिससे राहगीरों,